छह दिन तक छत्तीसगढ़-ओडिशा में रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, जानें किन जगहों पर जाएंगी, किन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी

Image Source : PTI राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के छह दिवसीय दौरे
draupadi-murmu-1769967499.jpg


Draupadi murmu- India TV Hindi
Image Source : PTI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के छह दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन की तरफ से बताया गया कि वह सोमवार शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा रविवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि तीन फरवरी को राष्ट्रपति बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और इसके नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करेंगी। 

बुधवार को, मुर्मू राइरंगपुर के महुलदिहा स्थित सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में भंज वीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी और छात्राओं से बातचीत करेंगी। 

कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया, ”वह सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, ओयूएटी परिसर, तीरंदाजी केंद्र, शहर के सौंदर्यीकरण और जल निकासी उन्नयन परियोजनाओं, विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं और राइरंगपुर में एमएससीबी विश्वविद्यालय सूचना प्रौद्योगिकी परिसर जैसी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला भी रखेंगी।” 

बस्तर पंडुम 2026 महोत्सव का उद्घाटन करेंगी

छह फरवरी को राष्ट्रपति सिमिलिपाल में आदिवासी समुदायों की महिलाओं और युवाओं से बातचीत करेंगी। वह भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार द्वारा ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के सहयोग से आयोजित ‘ब्लैक स्वान समिट, इंडिया’ में भी भाग लेंगी। मुर्मू सात फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर पंडुम 2026 महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। 

यह भी पढ़ें-

अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन-2026: सीएम साय बोले- यह जगह कभी माओवादियों का गढ़ थी, अब शांति का संदेश दे रही

कार पर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, मौत को मात देकर सुरक्षित निकले SECL के डिप्टी मैनेजर; हैरान कर देगा CCTV फुटेज

 

 





Source link

Copyright 2026. All rights reserved