कार पर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, मौत को मात देकर सुरक्षित निकले SECL के डिप्टी मैनेजर; हैरान कर देगा CCTV फुटेज

Image Source : REPORTER INPUT तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर कार पर पलटी। ​छत्तीसगढ़ के बिश्रामपुर में नेशनल हाईवे-43
accident-1-1769797374.jpg


तेज रफ्तार पिकअप...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर कार पर पलटी।

​छत्तीसगढ़ के बिश्रामपुर में नेशनल हाईवे-43 पर शुक्रवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। नायरा पेट्रोल पंप के पास रफ्तार का कहर इस कदर टूटा कि एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सामने से आ रही SECL के डिप्टी मैनेजर की कार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि लोहे के परखच्चे हवा में तैरने लगे। 

डिप्टी मैनेजर की स्विफ्ट कार पूरी तरह से डैमेज

टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी गूंज दूर तक सुनी गई और देखते ही देखते हाईवे पर सामान के साथ-साथ अफरा-तफरी का अंबार लग गया। कार की हालत देखकर पहली नजर में किसी के लिए भी यह यकीन करना नामुमकिन था कि इसके भीतर मौजूद लोग जीवित बच पाए होंगे। लेकिन कुदरत का करिश्मा ही था कि इस भीषण हादसे में एक भी जान नहीं गई। हादसे में डिप्टी मैनेजर की स्विफ्ट कार पूरी तरह से डैमेज हो गई।  

कटर मशीन से किया गया रेस्क्यू

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और चीख-पुकार के बीच ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। जैसे ही बिश्रामपुर पुलिस को इसकी सूचना मिली, उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस बल ने बिना वक्त गंवाए भीड़ को किनारे किया और क्रेन बुलाकर मलबे में तब्दील हो चुके वाहनों को रास्ते से हटाया। काफी मशक्कत के बाद कटर मशीन की मदद से कार को काटा गया और डिप्टी मैनेजर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस की इस असाधारण फुर्ती का ही नतीजा था कि कुछ ही घंटों में मौत के सन्नाटे को चीरते हुए हाईवे पर जिंदगी फिर से रेंगने लगी। फिलहाल पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि आखिर इस खतरनाक भिड़ंत की असली वजह क्या थी।

(रिपोर्ट- सिकंदर खान)

देखें सीसीटीवी फुटेज-





Source link

Copyright 2026. All rights reserved