

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के छह दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन की तरफ से बताया गया कि वह सोमवार शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा रविवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि तीन फरवरी को राष्ट्रपति बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और इसके नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करेंगी।
बुधवार को, मुर्मू राइरंगपुर के महुलदिहा स्थित सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में भंज वीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी और छात्राओं से बातचीत करेंगी।
राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया, ”वह सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, ओयूएटी परिसर, तीरंदाजी केंद्र, शहर के सौंदर्यीकरण और जल निकासी उन्नयन परियोजनाओं, विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं और राइरंगपुर में एमएससीबी विश्वविद्यालय सूचना प्रौद्योगिकी परिसर जैसी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला भी रखेंगी।”
छह फरवरी को राष्ट्रपति सिमिलिपाल में आदिवासी समुदायों की महिलाओं और युवाओं से बातचीत करेंगी। वह भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार द्वारा ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के सहयोग से आयोजित ‘ब्लैक स्वान समिट, इंडिया’ में भी भाग लेंगी। मुर्मू सात फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर पंडुम 2026 महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।
यह भी पढ़ें-
Copyright 2026. All rights reserved