SING फोरम 2026 में शामिल होने सिंगापुर पहुंचे CM साय, कार्यक्रम में निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से आज (शनिवार
chhattisgarh-cm-singapore-visit-1791032643.jpg

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से आज (शनिवार को) सिंगापुर पहुंचे। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री श्साय का गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की तरफ से SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नमित किया गया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ को अपनी उपलब्धियों, विकास की अपार संभावनाओं और निवेश के आकर्षक अवसरों को वैश्विक निवेशकों के सामने पेश करने का अवसर मिलेगा।

Table of Contents

    SING फोरम 2026 में शिरकत करेंगे सीएम साय

    मुख्यमंत्री साय SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ की तरफ से सहभागिता करेंगे। फोरम के दौरान आयोजित CEO राउंडटेबल में वे सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

    छत्तीसगढ़ में निवेश लाना है साय सरकार की प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का दृढ़ प्रयास है कि नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, सुदृढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर, कुशल मानव संसाधन और उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री साय की SING फोरम 2026 में सहभागिता वैश्विक निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की विकास संभावनाओं और निवेश अवसरों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।

    Copyright 2026. All rights reserved