Last updated: February 4th, 2026 at 05:07 am

उज्जैन। महाशिवरात्रि इस बार खास होगी। क्योंकि 19 साल के बाद आधा दर्जन ग्रहों का खास संयोग बन रहा है। त्रयोदशी और चतुर्दशी के संधिकाल में महाशिवरात्रि पर्व मनेगा जो कि 15 फरवरी रविवार को आ रहा है।
इस दिन सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुभ राशि में, केतु सिंह राशि में और चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे। इससे त्रिकोण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग निर्मित होगा। यह विशेष फलदायी रहेगा। उल्लेखनीय है कि पूरे साल में 12 शिवरात्रियां आती है। लेकिन फाल्गुन मास की शिवरात्रि महाशिवरात्रि होती है। इस पर भी इतने सारे ग्रहों का योग बनना इसे और भी खास बना रहा है। आपको यह भी बता दे कि इससे पहले ऐसा संयोग साल 2007 में बना था। और करीब 19 साल के बाद एक बार फिर इन्हीं ग्रहों की स्थिति में महाशिवरात्रि पर्व यह योग आ रहा है।
Copyright 2026. All rights reserved