Last updated: February 3rd, 2026 at 05:00 am

मंदसौर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापगढ़ जिले के कुख्यात आरोपी गुलशेर लाला उर्फ गुलशेर खान पठान तथा हत्या के प्रकरण में पैरोल से फरार आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदु पाटीदार को डेढ़ करोड़ से अधिक मूल्य की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 1 फरवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया।
आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये), 3 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा, तथा दो मोटरसाइकिल जब्त की गई। कुल जब्त मश्रुका की कीमत 1 करोड़ 51 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है। इस संबंध में अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 8/15, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
Copyright 2026. All rights reserved