Last updated: January 30th, 2026 at 02:22 pm

श्योपुर। अजमेर से श्योपुर आ रही एक स्लीपर बस पलट गई। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के भोगीका के पास हुई। इस हादसे में श्योपुर जिले के 8 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस अजमेर से यात्रियों को लेकर श्योपुर आ रही थी। भोगीका के पास पहुंचते ही बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। बस पलटने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।
Copyright 2026. All rights reserved