इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार ग्वालियर आए

ग्वालियर। आज सिंधिया कन्या विद्यालय में भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार पहुंचे। विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या निशि मिश्रा
0d8246c4-9088-4fa4-ac03-d18d46018070

ग्वालियर। आज सिंधिया कन्या विद्यालय में भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार पहुंचे। विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या निशि मिश्रा ने उनका स्वागत कर स्मृति-चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर करियर काउंसलर उर्वशी पांडे कोऑर्डिनेटर के रूप में उपस्थित रहीं। राजदूत अज़ार ने भ्रमण के दौरान रोबोटिक्स लैब का दौरा किया, जहाँ छात्राओं द्वारा तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखा। उन्हें विद्यालय की सामाजिक पहल संकल्प के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सेवा हेतु निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए जाते हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना की। छात्राओं से संवाद के दौरान राजदूत अज़ार ने कूटनीति, नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर अनुभव साझा किए तथा छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मुद्दों पर सोचने और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

Table of Contents

    Copyright 2026. All rights reserved