महाराष्ट्र में सड़क पर निकला किसानों का हुजूम, वीडियो देख होंगे हैरान, जानिए क्या है प्रमुख मांगे

Image Source : REPORTER किसानों का जुलूस नासिक से हजारों आदिवासी किसानों का लॉन्ग मार्च मुंबई की ओर लगातार
farmer-protest-1769531742.jpg


Table of Contents

    किसानों का जुलूस- India TV Hindi
    Image Source : REPORTER
    किसानों का जुलूस

    नासिक से हजारों आदिवासी किसानों का लॉन्ग मार्च मुंबई की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। किसान मुंबई–आगरा हाईवे से पैदल मार्च करते हुए अपनी मांगों को लेकर राजधानी मुंबई की तरफ कूच कर रहे हैं। आज यह मार्च ठाणे ज़िले के खारडी गांव तक पहुंच चुका है। इस आंदोलन के बीच किसानों के प्रतिनिधियों और राज्य के मंत्री गिरीश महाजन के बीच पहले दौर की चर्चा कल हो चौकी है। 

    मंत्री गिरीश महाजन बुधवार को किसानों से करेंगे मुलाकात

    बातचीत के बाद मुंबई में मंगलवार को शाम 4 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक तय की गई थी। बैठक तय होने के बावजूद किसानों ने अपना मार्च नहीं रोका और वे लगातार मुंबई की ओर बढ़ते रहे। इसी क्रम में किसानों के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में मुलाकात भी की है। बैठक सकारात्मक माहौल में हुई और कई मुद्दों पर आगे बातचीत के संकेत मिले हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि मंत्री गिरीश महाजन कल फिर से मार्च कर रहे किसानों से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद किसान सभा के पदाधिकारी आंदोलन की आगे की दिशा पर अंतिम निर्णय लेंगे।

    यहां देखें पूरा वीडियो

    किसानों की प्रमुख मांगें

    • शिक्षा का निजीकरण बंद किया जाए
    • वनाधिकार कानूनों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए
    • पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों का पानी मोड़कर मराठवाड़ा और खानदेश को दिया जाए
    • वन भूमि का अलग से 7/12 (सातबारा) रिकॉर्ड बनाया जाए
    • आदिवासी स्कूलों में स्थायी शिक्षकों की भर्ती की जाए
    • किसानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए 

    फिलहाल किसानों का साफ कहना है कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। अब सबकी नजर सरकार और किसान नेताओं के बीच होने वाली अगली बैठक पर टिकी है, जो आंदोलन के भविष्य को तय कर सकती है।

    इनपुट- चिराग शर्मा





    Source link

    Copyright 2026. All rights reserved