Last updated: January 28th, 2026 at 11:37 am

रीवा, निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम रीवा द्वारा अनाधिकृत रूप से संचालित मैरिज गार्डनों के विरुद्ध कार्यवाही अभियान चलाया गया. इसी क्रम में 27 जनवरी को कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में जोन क्रमांक 4 अंतर्गत बिना अनुमति संचालित बारात घरों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2 बारात घरों पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई. निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम द्वारा कुल 5 बारात घरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 2 बारात घरों जिनमें श्री युग मैरिज गार्डन एवं सिद्धविनायक मैरिज गार्डन को सील किया गया. वहीं 2 बारात घर संचालकों को तत्काल आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, जबकि 1 बारात घर को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुपालन संबंधी नोटिस जारी की गई. इस कार्रवाई में जोनल अधिकारी सिद्धार्थ सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी नीलेश चतुर्वेदी सहित नगर निगम का अमला उपस्थित रहा. अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे शहर में अवैध रूप से संचालित बारात घरों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके एवं सभी बारात घर शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे.
Copyright 2026. All rights reserved