उज्जैन बन गया है उमंग, उत्साह, जोश और आनंद की सांस्कृतिक राजधानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने राहगीरी-2026 किसानों को किया समर्पित, राहगीरी के मंच से किसानों को किया सम्मानित पुलिस और सशस्त्र बल के
L-Bhopal250126050035
  • मुख्यमंत्री ने राहगीरी-2026 किसानों को किया समर्पित, राहगीरी के मंच से किसानों को किया सम्मानित
  • पुलिस और सशस्त्र बल के जवानों ने दी सलामी
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की बैलगाड़ी सवारी, बजाया शंख, सुनाया भजन
  • 70 से अधिक संस्थाओं ने मंचों से किया मुख्यमंत्री का स्वागत
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर राहगीरी आनंद उत्सव का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन उमंग, उत्साह, जोश और आनंद की नगरी बन गया है। हर क्षण यहां मेले, उत्सव, त्यौहार मनाए जाते हैं। उज्जैन उत्सवों की राजधानी बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात उज्जैन के कोठी रोड पर रविवार की सुबह आयोजित राहगीरी आनंद उत्सव का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शंखनाद कर देवताओं के आह्वान की सनातन परंपरा का निर्वहन किया।

Table of Contents

     मुख्यमंत्री डॉ. यादव राहगीरी आनंद उत्सव में सम्मिलित हुए। आनंद, मौज मस्ती, योगा, पारंपरिक खेलकूद के साथ सुबह के भ्रमण का आनंद उठाने के लिए हजारो की संख्या में लोग भी पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान लगभग 70 से अधिक संस्थाओ ने  मंचों से  मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत अभिनंदन किया।

    Copyright 2026. All rights reserved