महू में रिहाइशी इलाकों तक पहुंचा तेंदुओं का खतरा

इंदौर. आसपास रिहाइशी इलाकों में तेंदुओं की मौजूदगी लगातार बढ़ती जा रही है. महू से लेकर देवगुराड़िया तक तेंदुओं की
fb7f2020-de01-456a-87fd-c8fb5140aa9e

इंदौर. आसपास रिहाइशी इलाकों में तेंदुओं की मौजूदगी लगातार बढ़ती जा रही है. महू से लेकर देवगुराड़िया तक तेंदुओं की गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. देवगुराड़िया क्षेत्र के सनावदिया गांव के पास वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे मं फंसाकर रेस्क्यू किया है, जिसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिड़ियाघर भेज दिया गया.
सुबह 7 बजे पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
रेस्क्यू टीम ने सुबह करीब 7 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया. तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे से निकालकर कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय भेज दिया है, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है.

Table of Contents

    25 हजार की आबादी वाले इलाके में था खतरा
    जिस क्षेत्र से तेंदुए को पकड़ा, वहां सनावदिया सहित आसपास के गांव आते हैं, जिनकी संयुक्त आबादी करीब 25 हजार से अधिक है.
    महू आर्मी वॉर कॉलेज परिसर में अब भी हलचल
    इधर महू स्थित आर्मी वॉर कॉलेज परिसर में तेंदुए की गतिविधियां अब भी जारी हैं. बीते एक हफ्ते में तेंदुओं ने कई बकरे और बकरियों को अपना शिकार बनाया है.
    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से रात के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. तेंदुए के पकड़े जाने से राहत जरूर मिली है, लेकिन लोग अब भी पूरी तरह निश्चिंत नहीं हैं.

    Copyright 2026. All rights reserved