
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए यूएसए स्क्वॉड का एलान हो गया है, जिसमे कई भारतीय मूल के खिलाड़ी भी शामिल हैं. हालांकि एक नाम ऐसा है, जो पूर्व में श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट भी खेल चुका है और अब यूएसए के लिए डेब्यू करने को तैयार हैं. ये नाम है शेहान जयसूर्या का, जो यूएसए टीम में शामिल किए गए हैं.
अमेरिका क्रिकेट टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही है. पिछले संस्करण (2024) में टीम ने पहली बार हिस्सा लिया था, जिसमें यूएसए वेस्टइंडीज के साथ सह-मेजबान था. टीम सुपर-8 तक पहुंची थी. इस संस्करण (T20 World Cup 2026) यूएसए का पहला मैच टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम भारत के साथ है. भारत बनाम यूएसए मैच 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर शेहान जयसूर्या यूएसए के लिए डेब्यू कर सकते हैं.
शेहान जयसूर्या का जन्म 12 सितंबर, 1991 को कोलंबो में हुआ था. 34 वर्षीय बैटिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 2015 में श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. वनडे और टी20, दोनों फॉर्मेट में उन्होंने उसी साल डेब्यू किया.
शेहान जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए 12 वनडे मैचों में 195 रन बनाए और 3 विकेट लिए. 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में शेहान ने 241 रन बनाए और 3 विकेट लिए. उन्होंने 2019 में श्रीलंका के लिए अपना आखिरी वनडे और 2020 में आखिरी टी20 मैच खेला था.
शेहान ने 23 जनवरी को खेले फर्स्ट क्लास मैच में शतक जड़ा था, जिसके बाद उन्हें भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिल सकता है. उन्होंने मेजर लीग में 136 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी.
मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायान जहांगीर, सैतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने.
Copyright 2026. All rights reserved