

बॉलीवुड की फैशन आइकन और स्टाइल क्वीन सोनम कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस इस समय अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह एन्जॉय कर रही हैं और बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। जैसे-जैसे वक्त आगे बढ़ रहा है, सोनम का बेबी बंप अब पूरी तरह नजर आने लगा है, इतना कि उसे छुपाना अब मुमकिन ही नहीं रहा तो एक्ट्रेस भी इसे फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोनम अपने ग्लैम लुक्स में नजर आ रही हैं।
हाल ही में सोनम कपूर को मुंबई में एक आउटिंग के दौरान पैपराजी ने स्पॉट किया, जहां उन्होंने अपने अंदाज़ और कॉन्फिडेंस से एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सामने आए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन क्लिप्स में सोनम का फुली ग्रोन बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है, जिसे उन्होंने बिना किसी झिझक के खुले अंदाज में फ्लॉन्ट किया। हमेशा की तरह इस बार भी सोनम ने यह साबित कर दिया कि फैशन उनके लिए सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके कॉन्फिडेंस और एटीट्यूड का हिस्सा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने एक ओपन शर्ट स्टाइल आउटफिट कैरी किया है, जिसमें वह बेयर बेबी बंप के साथ बेहद बोल्ड और बेफिक्र अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है। सोनम का इतना बड़ा बेबी बंप देखने के बाद फैंस के बीच कयासों का दौर भी शुरू हो गया है। कई लोग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं कि क्या सोनम कपूर ट्विन्स की मां बनने वाली हैं? हालांकि, इन अटकलों को लेकर अब तक सोनम कपूर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल ये सभी बातें सिर्फ फैंस की उत्सुकता और अनुमान तक ही सीमित हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट बताई जा रही हैं और माना जा रहा है कि वह मार्च 2026 के आसपास अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इस खुशखबरी को लेकर कपूर परिवार और आहूजा परिवार में उत्साह का माहौल है और सभी उस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रेग्नेंसी के इस फेज में भी सोनम कपूर का स्टाइल गेम बिल्कुल ऑन पॉइंट है। बेबी बंप के साथ भी वह शानदार ड्रेसिंग और कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज के साथ नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर साफ तौर पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाई दे रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
कैमरे के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ पोज देती सोनम पर से लोगों की नजरें हटाना मुश्किल हो गया था। अब फैंस को न सिर्फ उनके दूसरे बच्चे के आने का इंतजार है, बल्कि उनके मैटरनिटी फोटोशूट को लेकर भी जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इसमें कोई शक नहीं कि इस खास दौर में भी सोनम कपूर अपने स्टाइल और ग्रेस से सबका दिल जीत रही हैं।
ये भी पढ़ें: स्टार मॉम से भी तीखी अदाएं, ग्लैम लुक में भारी पड़ी क्यूटेस्ट स्टारकिड, छा गया मां-बेटी का रॉयल अंदाज
Rohit Shetty House Firing Update: बाल-बाल बचे रोहित शेट्टी, फायरिंग के दौरान घर पर ही थे निर्देशक
Copyright 2026. All rights reserved