राजस्थान से एमडी सप्लाई करने आया युवक गिरफ्त में

इंदौर. शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स विंग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की
f69f55c9-1243-4d2b-a165-345c96a6124a

इंदौर. शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स विंग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने राजस्थान से एमडी ड्रग की खेप लेकर सप्लाई के इरादे से आए एक युवक को दबोच लिया. आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.
डीएसपी नारकोटिक्स विंग संतोष सिंह हाड़ा ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला झालावाड़ स्थित डग निवासी लालचंद पिता बाबूलाल के रूप में हुई है. उसके कब्जे से 58 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है.

Table of Contents

    Copyright 2026. All rights reserved