

Weekly Numerology Horoscope for Numbers 01 to 09: 26 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक का यह सप्ताह आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। अंकशास्त्र के अनुसार, यह सप्ताह आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन स्थापित करने का समय है। जहां एक ओर यह समय आपके करियर में नई ऊंचाइयां छूने का है, वहीं दूसरी ओर रिश्तों में भी प्रगति का संकेत मिलेगा। इस अवधि में वित्तीय मामले सुलझेंगे और मानसिक शांति की प्राप्ति भी होगी।ALSO READ: 23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, पिछले वर्ष के मुकाबले 11 दिन पहले होंगे दर्शन
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ के अवसर बनते दिखाई दे रहे हैं। निवेश से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रिश्ते में मधुरता रहेगी।
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। साझेदारी/टीम वर्क/ जमीन सम्बंधित कार्य करने वाले को सफलता मिलेगी। आय सामान्य रहेगी। सप्ताहांत में चिडचिडापन रह सकता है। रिश्ते अच्छे रहेंगे।
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। शिक्षा /सम्प्रेषण से जुड़े लोगो के योग बन रहे है, सरकारी या प्रशासनिक कार्य आगे बढ़ेंगे। अच्छे से सोच विचार कर ही निवेश करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रिश्तों में सतर्क रहें।
यह सप्ताह आपकी बनाई हुई योजना में अचानक बदलाव आ सकता है। रुके हुए कार्य को प्रगति मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा किन्तु ध्यान रखें। रिश्तों में सामंजस्य रखें।
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। किसी पुराने परिचित से मुलाकात लाभदायक रह सकती है। आय सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपसी सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा। किसी परिचित महिला के द्वारा आपका कोई कार्य हो सकता है। आय स्थिर रहेगी, खर्चे पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।
यह सप्ताह अध्यात्म /शोध/ अकल्ट के लिए श्रेष्ठ है, किसी बड़े प्रोजेक्ट /योजना पर कार्य कर सकते है। निवेश किसी अनुभवी से सलाह ले कर ही करें। पाचन सम्बंधित समस्या हो सकती है। रिश्तों में संतुलन बना कर रखें।
इस सप्ताह आपको कार्य का दबाव रह सकता है। उच्च अधिकारियो से तनाव हो सकता है,संयम रखें। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। तनाव लेने से बचें। रिश्तों में टकराव संभव है।
यह सप्ताह आप जोश से भरपूर रहेंगे। नौकरी में अपने अधिकारियो से वाद विवाद करने से बचे। प्रॉपर्टी /स्पोर्ट्स /खाद्य पदार्थ /प्रशासनिक कार्य करने वालों के लिए समय अनुकूल है, जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। रक्तचाप का ध्यान रखें। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: श्रवण नक्षत्र में बुधादित्य योग, किन 5 राशियों के लिए है फायदेमंद
Copyright 2026. All rights reserved