

मध्य प्रदेश: उज्जैन के तराना में गुरुवार की रात को हुआ विवाद शुक्रवार को दोपहर के बाद हिंसा, पथराव और आगजनी में बदल गया। शार्ट शर्किट से एक दुकान में लगी आग पर शहर में अफवाह उड़ गई कि अज्ञात लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी है। इसके बाद मामले ने नया रूप ले लिया। दिन की नमाज़ के बाद आरोप है कि कुछ स्थानों पर पथराव की घटना हुई है जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस प्रसासन मौके पर पहुचा है और जांच पड़ताल में जुट गया है।
कैसे बिगड़ा माहौल
जानकारी के मुताबिक हालात तब और बिगड़ गए जब लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इस बीच पुलिस से भी बहस हुई। पथराव में एक युवक घायल हुआ है।
Copyright 2026. All rights reserved