Last updated: February 1st, 2026 at 04:43 am

हटा/दमोह. हटा तहसील अंतर्गत मगरोन में शुक्रवार को एक दुर्लभ वन्य जीव हनी बैजर दिखाई दिया. खेतों और आबादी क्षेत्र के पास इस वन्य जीव को देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी.सूचना मिलते ही हटा वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषि तिवारी वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. सतर्कता और सावधानी के साथ वन्य जीव को सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू किया गया.वन विभाग द्वारा शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे जानकारी दी गई कि रेस्क्यू किए गए हनी बैजर का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया. स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वन्य जीव को उसके प्राकृतिक आवास के अनुरूप सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया.
Copyright 2026. All rights reserved