उज्जैन: हिंसा के बाद पुलिस एक्शन तेज, अब तक 18 दंगाई गिरफ्तार, तराना इलाके में फ्लैग मार्च, ड्रोन से हो रही निगरानी

Image Source : INDIA TV उज्जैन में हिंसा के बाद पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया उज्जैन: मध्य प्रदेश के
ujjain-1769240451.jpg


Ujjain- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
उज्जैन में हिंसा के बाद पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर है। यहां उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। उज्जैन के तराना कस्बे में गुरुवार को बजरंग दल के नेता सोहेल ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ। फिर अगले दिन 100 से ज्यादा उपद्रवियों ने तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की। अब इस मामले में पुलिस का एक्शन भी तेज हो गया है।

अब तक 18 दंगाई गिरफ्तार

अब तक 18 दंगाइयों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। CCTV के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उज्जैन के तराना में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। तराना इलाके में पुलिस फोर्स फ्लैग मार्च कर रही है। ड्रोन से पूरे इलाके पर निगरानी रखी जा रही है।

हिंसा के दौरान की 7 तस्वीरें आप देख सकते हैं। मंदिरों को टारगेट किया गया। घरों पर पत्थर बरसाए गए। घरों में आग लगा दी गई। बसें फूंक दी गईं। घंटों तक दंगाई हिंदू मोहल्ले में बेखौफ होकर दहशत फैलाते रहे। हिंसा के दौरान का CCTV भी सामने आया।

इसमें देखा जा सकता है कि दंगाई चेहरे पर नकाब बांधे हैं। कोई सिर पर टोपी लगाए है। किसी के हाथ में लाठी और डंडे हैं तो कोई तलवार लहरा रहा है और इन सब दंगाइयों ने जुमे की नमाज के बाद हिंदू मोहल्ले पर हमला किया था। मंदिर की खिड़कियों के शीशे तोड़े, घरों पर पत्थर मारे, लाठी-डंडों से हमला किया और खुलेआम लोगों को जान से मारने की धमकी दी।

उज्जैन के तराना इलाके में दंगाइयों ने गुरुवार की रात और शुक्रवार को नमाज बाद जमकर बवाल किया। इलाके के लोगों का कहना है कि खाकरीपुरा मस्जिद में नमाज के बाद दंगाई निकले। 200 से ज्यादा दंगाइयों ने पथराव और तोड़फोड़ की। दंगाइयों ने हिंदुओं के पाठक शेरी मोहल्ले में हमला किया। घरों को ईंट-पत्थर और तलवार-डंडों से निशाना बनाया। इस पूरे मामले की शुरुआत 22 जनवरी की रात को हुई, जब बजरंग दल के नगर मंत्री सोहिल ठाकुर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है अगले दिन यानी कल भी दंगाइयों की भीड़ ने इकट्ठा होकर पूरे मोहल्ले के घरों को टारगेट किया।

दंगाइयों ने बसों में तोड़फोड़ की

दंगाइयों ने बसों में तोड़फोड़ की और एक बस को आग के हवाले कर दिया। जिसका धुआं कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था। दंगाइयों के आतंक में बस पूरी तरह खाक हो गई। दंगाइयों ने 1 बस में आग लगाई, 11 बसों में तोड़फोड़ की। 6 से ज्यादा घरों पर पत्थरबाजी की। 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया।

दंगाइयों का झुंड हिंदुओं के मोहल्ले में घुसा और पत्थरबाजी करने लगा। घरों पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया गया। लाठी डंडों और ईंट-पत्थर के साथ आए दंगाई चुन-चुनकर घरों को निशाना बना रहे थे। गली में घर के बाहर एक बाइक खड़ी थी। अचानक से एक नकाबपोश दंगाई आया और सीधे बाइक में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

उज्जैन में दंगाइयों के सिर पर हिंसा का भूत सवार था। सड़कों के किनारे दुकानों के आसपास भी आगजनी की गई। जैसे-तैसे लोगों ने आगों बुझाई, पुलिस ने आकर मोर्चा संभाला और हालात को काबू में किया।

मुस्लिम पक्ष का क्या कहना है?

उज्जैन में मुस्लिम पक्ष का कहना है कि दो लोगों का आपसी विवाद था, लेकिन इसे गलतफहमी की वजह से हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई बना दिया गया। शुक्रवार को हिंसा के बाद हालात फिलहाल कंट्रोल में हैं। पूरे इलाके में बीएनएस की धारा 163 लगी है। 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। आला अफसर इलाके में मार्च कर रहे हैं। ड्रोन से घरों की छतों पर नजर रखी जा रही है। 

एसपी प्रदीप शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से दंगाइयों की पहचान हो रही है। अब तक 18 दंगाइयों को गिरफ्तार किया जा चुका है।





Source link

Copyright 2026. All rights reserved