Dhurandhar का नया कमाल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अक्षय खन्ना के Fa9la ने बनाई जगह, ये है वजह

Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS धुरंधर का फासला ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह आदित्य धर के निर्देशन में
akshaye-3-1769915270.jpg


Dhurandhar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS
धुरंधर का फासला ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ के चर्चे अब तक कम नहीं हुए हैं। पहले फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई और अब ये ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। वहीं मार्च में ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज होने को है। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही अक्षय खन्ना के चर्चे भी तेज हो गए। फिल्म में उन्होंने ‘रहमान डकैत’ की भूमिका निभाई है। फिल्म में उन्होंने जिस तरह का अभिनय किया, हर कोई उनका कायल हो गया। खासतौर पर ‘फासला’ यानी Fa9la पर उनके डांस ने खूब वाहवाही लूटी और गाना वायरल हो गया। अब धुरंधर और अक्षय खन्ना के लिए एक और खुशखबरी है। दरअसल, बहरीन के रैपर फ्लिपेराची के इस गाने ने ऑफिशियली गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बना ली है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में Fa9la ने बनाई जगह

अक्षय खन्ना पर फिल्माया धुरंधर का आइकॉनिक एंट्री सॉन्ग फैंस के बीच बेहद पॉपुलर हुआ और सोशल मीडिया पर भी इस पर ढेरों रील्स बने। रैपर फ्लिपरेराची का ये गाना अरब देशों के चार्ट में सबसे ऊपर रहा और बिलबोर्ड चार्ट पर सबसे ज्यादा बार नंबर 1 की जगह मिली। इसी के साथ Fa9la अरब देशों के बिलबोर्ड चार्ट में सबसे ज्यादा बार टॉप पर पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है और इसी के चलते इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिली है।

फ्लिपेराची ने दी प्रतिक्रिया

अपने गाने Fa9la की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ऑफिशियल एंट्री पर रैपर फ्लिपेराची की भी खुशी का ठिकना  नहीं है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए इस पर प्रतिक्रिया दी और अपनी खुशी जाहिर की। इस वीडियो में फ्लिपेराची को एक फोटोशूट के बीच गाने से जुड़ी गुडन्यूज दी जाती है, जिस पर सिंगर कहते हैं- ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड… हबीबी। बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। सच कहूं तो ये क्रेजी है। मेरे पास हर दिन मैसेज आ रहे हैं, लोगों से बात तो नहीं कर पा रहा हूं, लेकिन जो लोग मुझे गाने को एंजॉय करते हुए टैग कर रहे हैं, ये क्रेजी है।’

कौन हैं फ्लिपेराची?

फ्लिपेराची की बात करें तो उनका जन्म बहरैन के मनामा में हुआ था और उनका असली नाम हुमाम असीम है। फ्लिपेराची को म्यूजिक इंडस्ट्री में 1 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। उन्होंने ‘स्ट्रेट आउट ऑफ 2सीज’ (2013) में अपने अरबी हिप-हॉप के साथ लोगों के बीच पहचान बनाई, लेकिन उनके करियर में तब बड़ा मोड़ आया जब उन्होंने डीजे और प्रोड्यूसर आउटलॉ के साथ काम किया। वहीं भारत में उनकी लोकप्रियता का श्रेय 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ को जाता है, जिसमें अक्षय खन्ना पर उनका गाना फिल्माया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और संजय दत्त जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ेंः अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को TRP की रेस में इस नए शो ने दी मात, आते ही नंबर 1 पर जमाया कब्जा

Netflix पर छाई 13 साल पुरानी फिल्म, ब्लॉकबस्टर है 2 घंटे 14 मिनट की कहानी, एक्शन-रोमांस और कॉमेडी से है भरपूर

Latest Bollywood News





Source link

Copyright 2026. All rights reserved