महाराष्ट्र: ‘लातूर में कांग्रेस की महिला उम्मीदवार का हुआ अपहरण’, जिला पार्टी अध्यक्ष का चौंकाने वाला दावा

Image Source : REPORTER INPUT कांग्रेस की महिला उम्मीदवार महाराष्ट्र के लातूर जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई
latur-1769354180.jpg


कांग्रेस की महिला उम्मीदवार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
कांग्रेस की महिला उम्मीदवार

महाराष्ट्र के लातूर जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। निलंगा तालुका के तांबाळा जिला परिषद चुनाव में भारी हलचल मच गई है। कांग्रेस की महिला उम्मीदवार का अपहरण कर लिया गया है। कांग्रेस की आधिकारिक महिला उम्मीदवार अंजना चौधरी का अपहरण किए जाने का सनसनीखेज आरोप खुद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने लगाया है।

विरोधी दल के पास एक भी ST उम्मीदवार नहीं

लातूर के तांबाळा गुट में इस वक्त राजनीतिक जंग तेज हो गई है। कांग्रेस के एसटी प्रवर्ग की उम्मीदवार अंजना चौधरी के अपहरण से पूरे जिले में तनाव का माहौल बन गया है। हैरानी की बात यह है कि इस गुट से विरोधी दल के पास एक भी मजबूत एसटी उम्मीदवार नहीं है।

रची गई राजनीतिक साजिश

इसी वजह से कांग्रेस का आरोप है कि चौधरी का नामांकन कटवाने के लिए यह राजनीतिक साज़िश रची गई है। अब सवाल यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करेगा? क्या अंजना चौधरी का जल्द पता चलेगा, या फिर यह चुनाव दहशत के साये में ही संपन्न होगा?

5 फरवरी को है वोटिंग

महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव का ऐलान हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की 12 जिला परिषदों और उनके अंतर्गत आने वाली 125 पंचायत समितियों के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये चुनाव उन जिलों में हो रहे हैं जहां आरक्षण 50% से कम है। वोटिंग की तारीख 5 फरवरी 2026 और चुनाव परिणाम 7 फरवरी को आएगा।

रिपोर्ट- आसिफ पटेल





Source link

Copyright 2026. All rights reserved