अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, लिखा- ‘यहीं खत्म कर रहा हूं’, पोस्ट देख फैंस हुए हैरान

Image Source : INSTAGRAM/@ARIJITSINGH अरिजीत सिंह। मशहूर गायक अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे सफल और पॉपुलर प्लेबैक सिंगर हैं।
arijit-1769527661.jpg


arijitsingh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ARIJITSINGH
अरिजीत सिंह।

मशहूर गायक अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे सफल और पॉपुलर प्लेबैक सिंगर हैं। उनके गानों को फैंस से खूब प्यार मिलता है। इस बीच उन्होंने एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान और निराश कर दिया है। अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने इस संबंध में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं। उनके इस पोस्ट से फैंस के बीच हलचल पैदा हो गई। महज 38 साल की उम्र में अपने करियर के चरम पर अरिजीत सिंह का ऐसा पोस्ट देख फैंस यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर अरिजीत सिंह ने ये फैसला क्यों और किस वजह से लिया है?

अरिजीत सिंह क पोस्ट

अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘नमस्कार, आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने वर्षों तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि अब से मैं प्लैबैक सिंगर के रूप में कोई नया कार्यभार नहीं लूंगा। मैं इस पेशे को समाप्त कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।’

घोषणा से सदमे में फैंस

अरिजीत सिंह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। उनकी आवाज न केवल रोमांटिक गीतों का पर्याय बन गई है, बल्कि उन्होंने सूफी और देशभक्ति गीतों के जरिए भी फैंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और कन्नड़ में भी गीत गाए हैं। गायक अब तक 300 से अधिक गाने रिकॉर्ड कर चुके हैं, जिसके साथ उन्होंने देश के सबसे सफल और लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी पहचान बनाई। लेकिन, अब उनके इस पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। कई ने सिंगर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके फैसले को लेकर निराशा जाहिर की है।

पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन

अरिजीत सिंह के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘म्यूजिक को आपके प्योर हार्ट और सोलफुल आवाज की जरूरत है। प्लाज वापस आ जाइये।’ एक और यूजर लिखता है- ‘मैंने कभी इस दिन की कल्पना भी नहीं की थी!! मुझे एक साथ दुख और खुशी दोनों हो रही है! मुझे पता है यह फैसला आपके और आपके संगीत के लिए है, और मैं दिल से इसका सम्मान करता हूं! मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा!’ एक और यूजर ने लिखा- ‘मेरी प्लेलिस्ट में सिर्फ आपके ही गाने होते हैं। ऐसा मत करिए। कह दीजिए कि ये एक मजाक है। मेरा दिल ये सुनने के लिए तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं काव्या गौड़ा? पति पर रिश्तेदारों ने चाकू से किया हमला, अस्पताल में भर्ती, परिवार की लड़ाई में हुए घायल


‘इंसान राक्षस बनते जा रहे हैं….’ Lucky गर्ल स्नेहा उल्लाल हुईं गुस्से से लाल, किस पर बरसीं?

Latest Bollywood News





Source link

Copyright 2026. All rights reserved