

महाराष्ट्र के कद्दावर नेता अजित पवार एक जनसभा में शामिल होने के लिए आज मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे लेकिन वो उनकी आखिरी उड़ान साबित हुई। डिप्टी सीएम अजित पवार की उनके बॉडीगार्ड के साथ की आज की आखिरी तस्वीर सामने आई है। पार्टी नेता ने बताया कि यह तस्वीर विमान के टेक ऑफ से ठीक पहले की है।
बता दें कि आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर बारामती में प्लेन क्रैश हुआ था जिसमें अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई।
प्लेन के चट्टान से टकराते ही विमान में आग लग गई और पूरा प्लेन जलकर राख हो गया। बॉम्बार्डियर एयरोस्पेस के लेयरजेट 45 के इस चार्टर प्लेन में कुल 5 लोग सवार थे जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के अलावा उनके PSO विदीप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन शांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिकी माली सवार थे। बताया जा रहा है कि अजित पवार को आज बारामती में चार जनसभा को संबोधित करना था और इसी के लिए वो मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे लेकिन वो उनकी आखिरी उड़ान साबित हुई।
विमान में सवार यात्रियों के शव बुरी तरह से जल गए हैं। अजित पवार की पहचान उनकी घड़ी और कपड़े से हुई। हादसे पर महाराष्ट्र सरकार ने दुख जताते हुए 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें-
‘पिंकी ने कल रात ही अजित दादा से बात कराई थी’, आखिरी कॉल याद कर रो पड़े फ्लाइट अटेंडेट के पिता
कौन हैं अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा, 40 साल का साथ, घर से लेकर संसद तक संभाला उपमुख्यमंत्री का संसार
Copyright 2026. All rights reserved