Last updated: February 4th, 2026 at 05:03 am

ग्वालियर। ग्वालियर जिले के ग्रामीण अंचलों में सुबह तेज़ बिजली गर्जना के साथ हुई मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी। डबरा एवं भितरवार विधानसभा क्षेत्र के चीनोर, करहिया एवं अनेक गांवों में आज सुबह भारी ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई हैं। भितरवार की तहसील चीनोर के आसपास के गांव कछौआ ,भोरी , ररुआ, चीनोर, आंतरी,करहिया, सिकरौदा सहित एक दर्जन से अधिक गांव में ओलावृष्टि हुई है।ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। कई गांवों में खेत सफेद बर्फ की चादर जैसे ढक गए, जिससे नज़ारा कश्मीर की बर्फबारी जैसा दिखाई दिया। ओलों की मार से गेहूं, चना, सरसों सहित खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। किसानों का कहना है कि 100 प्रतिशत तक फसल नुकसान हुआ है और महीनों की मेहनत पल भर में बर्बाद हो गई। किसान खेतों की तबाही दिखाकर मदद की गुहार लगा रहे हैं,
Copyright 2026. All rights reserved