Last updated: February 2nd, 2026 at 04:59 am

ग्वालियर। मलखान सिंह 70 के दशक में चंबल में सबसे खूंखार दस्यु सरगना के रूप में जाने जाते थे। मलखान की गैंग में 100 से ज्यादा डकैत थे, उन पर लगभग 100 से ज्यादा मामले थे। 15 साल तक बीहड़ में रहने के बाद सन 1982 में इंदिरा गांधी की पहल पर मलखान सिंह ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की मौजूदगी में भिंड में आत्मसमर्पण किया था। मलखान 6 साल जेल में रहकर बरी होकर बाहर आए। 1989 से मलखान सिंह एक किसान और नेता के रूप में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। मलखान की ज़िंदगी पर हिंदी में फ़िल्म बन चुकी है, वहीं देश विदेश के लेखको ने मलखान पर कई किताबें हिंदी अंग्रेजी में लिखी हैं। पूर्व दस्यु सरगना मलखान सिंह की साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल के साथ मुलाकात हुई है। मलखान के जीवन पर साउथ में मेगाबजट फिल्म बनेगी।
Copyright 2026. All rights reserved