शराब के नशे में धुत्त होकर सडक़ पर बेसुध पड़े मिले हेडमास्टर साहब का वीडियो वाइरल

सतना . जिले के उचेहरा विकासखण्ड अंतर्गत परसमनियां पहाड़ी क्षेत्र में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरेही में बतौर प्रधानाध्यापक
91638593-c769-40ad-a03d-411db769390f

सतना . जिले के उचेहरा विकासखण्ड अंतर्गत परसमनियां पहाड़ी क्षेत्र में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरेही में बतौर प्रधानाध्यापक पदस्थ रहे जयपाल दिनकर का एक वीडिया 15 नवंबर को वाइरल हुआ था. जिसमें वे शराब के नशे में धुत्त होकर पडक़ किनारे पड़े नजर आ रहे थे. इस वाइरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया था. दो महीने तक निलंबित रहने के बाद जयपाल दिनकर को बहाल करते हुए उसी विद्यालय का प्रभारी लिए जाने के लिए निर्देशित किया गया. इसी कड़ी में शुक्रवार को वे कुरेही स्थित विद्यालय पहुंचे. लेकिन पूर्व की तरह इस बार भी वे नशे में धुत्त होकर लडख़ड़ाते नजर आए. लेकिन अपनी आदत से लाचार हेडमास्टर साहब इस बार भी शराब के नशे में धुत्त होकर विद्यालय पहुंचे और प्रभारी लेने से इंकार करने के साथ ही स्टॉफ के साथ जमकर हुज्जत की.
     

Table of Contents

    Copyright 2026. All rights reserved