अमिताभ बच्चन के पड़ोसी ने शेयर किया वीडियो, शहंशाह से की खास रिक्वेस्ट, हर संडे वाले वीडियो में आता है नजर

Image Source : INSTAGRAM/@NIRMITJESRANI_ अमिताभ बच्चन के पड़ोसी ने शेयर किया वीडियो। महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड पर पिचले 55
new-project-2026-02-02t080508-1769999712.jpg


Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NIRMITJESRANI_
अमिताभ बच्चन के पड़ोसी ने शेयर किया वीडियो।

महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड पर पिचले 55 सालों से राज कर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के सबसे सफल शो कौन बनेगा करोड़पति को भी होस्ट करते हैं और 83 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं।  यही नहीं, हर रविवार को वो अपने लाखों फैंस का अभिवादन करना भी नहीं भूलते। हर संडे को बिग बी अपने घर जलसा के गेट पर आते हैं और घर के बाहर जमा फैंस का अभिवादन करते हैं और सालों से ये उनके रूटीन का हिस्सा बना हुआ है। इस बीच एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो खुद को बिग बी का पड़ोसी बताते हुए अमिताभ बच्चन से खास रिक्वेस्ट करता दिखा।

अमिताभ बच्चन के पड़ोसी ने शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर निर्मित जेसरानी नाम के शख्स ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ निर्मित ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने खास रिश्ते का भी खुलासा किया है और बताया कि वह मेगास्टार का पड़ोसी है। निर्मित को कई बार बिग बी के संडे वाले वीडियो में भी देखा गया है। अब उन्होंने अमिताभ बच्चन को उनकी मौजूदगी पर ध्यान देने और प्रशंसकों का अभिवादन करने के बाद उन्हें हाथ हिलाकर जवाब देने के लिए धन्यवाद दिया है और उनसे मिलने का मौका भी मांगा है।

बिग बी के संडे वाले वीडियो में नजर आ चुके हैं निर्मित

निर्मित, अमिताभ बच्चन के संडे वाले वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं। अब निर्मित ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बिग बी जलसा के बाहर जुटे जन सैलाब का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कैमरा उनके पीछे खड़े शख्स पर जूम होता है, जिसकी बिल्डिंग अमिताभ बच्चन के घर के बगल में है। वीडियो में निर्मित को जलसा के बाहर खड़े अपने फैंस का अभिवादन करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निर्मित पूछते हैं- “इन वीडियो में अमिताभ जी के पीछे ये कौन है?” और फिर खुलासा करते हैं, “ये मैं हूं, निर्मित जेसरानी।”

निर्मित का बिग बी को मैसेज

वीडियो में निर्मित ने अमिताभ बच्चन को उनकी विनम्रता और प्यार के लिए धन्यवाद दिया। वह कहते हैं- ‘अमिताभ बच्चन सर, मैं आपका पड़ोसी हूं। मैं बस आपको ये मैसेज देना चाहता था कि हम आपके बहुत आभारी हैं। हम तहे दिल से आपके आभारी हैं। हर रविवार अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने के बाद आप हमें देखकर हाथ हिलाते हैं, हमारी उपस्थिति को स्वीकार करते हैं। आपकी विनम्रता और स्नेह शब्दों से परे हैं। सर, अगर मुझे आपसे मिलने का मौका मिले, तो मैं बहुत आभारी रहूंगा।’

वीडियो पर यूजर्स का रिएक्शन

निर्मित के इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट करते दिखे। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘मैं हमेशा बिग बी की एक झलक के लिए उनके जुहू स्थित बंगले के बाहर खड़ा होता हूं। मुझे ये जानकर खुशी हुई की आप उनके पड़ोसी हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘कभी चीनी मांगने चले जाइये, पड़ोसियों से ऐसे ही मिला जाता है।’ एक ने लिखा- ‘रिश्ते में हम आपके पड़ोसी लगते हैं।’ वीडियो पर ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर प्रतिक्रिया दे रहे  हैं।

ये भी पढ़ेंः जिस परिवार के नाम का चलता है सिक्का, वही बना इसके लाडले के करियर का रोडा, काम छिन जाने का बताया दर्द

The 50: शो से पहले दिन ही हो गई इस यूट्यूबर की छुट्टी, अब 49 कंटेस्टेंट्स के बीच होगी जीत की जंग

Latest Bollywood News





Source link

Copyright 2026. All rights reserved