धुलकोट-पंधाना मार्ग पर बस पलटी

खंडवा। धुलकोट से शिवाबाबा होते हुए पंधाना आ रही एक निजी यात्री बस शनिवार दोपहर पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटाखेड़ी
886ec84c-a17e-447a-b4d6-c2708436ccf5

खंडवा। धुलकोट से शिवाबाबा होते हुए पंधाना आ रही एक निजी यात्री बस शनिवार दोपहर पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटाखेड़ी के पास जामनिया गांव समीप अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Table of Contents

    प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीकृष्णा बस कंपनी की यह बस जामनिया गांव के पास स्टेयरिंग फेल होने से चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई, जिससे दुर्घटना हुई। हादसे के बाद ग्रामीणों की तत्परता से कई यात्रियों की जान बच सकी।
    सूचना पर पंधाना विधायक छाया मोरे अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।


    Copyright 2026. All rights reserved