Last updated: February 1st, 2026 at 04:27 am

उज्जैन. सेतु विकास निगम ने फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज का काम तेजी से आगे बढ़ा दिया है, अब तक पाइप लाइन शिफ्ट ना होने की वजह से काम रुका हुआ था.
डॉ. यादव के प्रयासों से मिली उपलब्धि
अंग्रेजों के जमाने से बना 150 साल पुराना ब्रिज जर्जर हो चुका था, वाहन चालकों पर भी खतरा मंडरा रहा था कि कहीं ब्रिज गिरने से घटना दुर्घटना ना हो जाए, वहीं ये फ्रीगंज ब्रिज छोटा भी पड़ने लगा था. इधर, 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होना है. ऐसे में डॉ मोहन यादव लंबे समय से प्रयास में थे,
रेलवे और बीच पर नजर
डॉ. मोहन यादव ने 12 दिसंबर 2024 को इस महत्वपूर्ण फ्रिगंज ओवरब्रिज निर्माण का भूमि पूजन किया था. यह ब्रिज लगभग 91.76 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है. इसकी कुल लंबाई 633 मीटर और चौड़ाई 21.40 मीटर प्रस्तावित है. सेतु विकास निगम इस कार्य की देखरेख कर रहा है. निर्माण का ठेका गुजरात की चेतन कंस्ट्रक्शन को दिया गया है.
सिंहस्थ पहले निर्माण का लक्ष्य
यह नया ब्रिज पुराने ओवरब्रिज के समानांतर बनाया जा रहा है ताकि उज्जैन के नए और पुराने शहर के बीच यातायात सुगम हो सके. इसे सिंहस्थ 2028 से पहले पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है.
Copyright 2026. All rights reserved