Last updated: January 28th, 2026 at 11:34 am

ग्वालियर। बहोड़ापुर कटी घाटी से शनि मंदिर तक बन रही सड़क में बाधा बने अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया गया। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से कार्रवाई करते हुए 5 मकान, 4 दुकानें, 8 चबूतरे और 10 टीनशेड तोड़कर रास्ता साफ कराया। इस दौरान कुछ महिलाओं और पुरुषों ने जेसीबी के आगे लेटने और चढ़ने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल, भवन अधिकारियों और अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। कुल 27 अतिक्रमण हटाए गए। मुरैना लिंक रोड स्थित तलवार वाले हनुमान मंदिर के सामने से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के लिए अतिक्रमण हटाने की मुहिम अब तेज हो सकती है। राजस्व अधिकारियों ने अब जगह खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। लोग पुनर्वास की मांग पर अड़े हैं। उनका तर्क है कि हमने कोई मुआवजा नहीं लिया और जिस सर्वे नंबर में मकान बने हैं। वह निजी खाते के हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस सप्ताह छिद्दे का पुरा व समाधि के पास स्थित मकान और हजीरा पुल के पास की दुकानें हट सकती हैं।
Copyright 2026. All rights reserved