कौन होगा मुंबई BMC का मेयर? रेस में ये 6 महिला पार्षद, यहां देखें पूरी लिस्ट

Image Source : PTI मुंबई में मेयर पद की रेस जारी। महाराष्ट्र में सभी 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव संपन्न
mumbai-bmc-mayor-election-1769147662.jpg


mumbai bmc mayor election- India TV Hindi
Image Source : PTI
मुंबई में मेयर पद की रेस जारी।

महाराष्ट्र में सभी 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव संपन्न हो चुके हैं और उनके परिणाम भी सामने आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने शानदार प्रदर्शन किया और विपक्षी दलों को पीछे छोड़ दिया। राज्य की सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भी भाजपा और शिवसेना के गठबंधन ने जीत हासिल कर ली है। अब गुरुवार को मुंबई सहित सभी 29 महानगरपालिका के मेयर पद के लिए लॉटरी निकलने की प्रक्रिया आयोजित की गई। इस लॉटरी में फैसला हुआ कि मुंबई में ओपन कैटगरी की महिला मेयर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि मुंबई में मेयर की रेस में कौन सी नेता सबसे आगे हैं।

कौन हैं मेयर की रेस में?

मुंबई मेयर पद की रेस में बीजेपी की इन 6 महिला पार्षदों का नाम सबसे आगे चल रहा है-:

  • राजश्री शिरवडकर – सायन (3 बार की पार्षद) 
  • अल्का केरकर – बांद्रा पश्चिम  ( 3 बार की पार्षद) 
  • हर्षिता नार्वेकर – फोर्ट  ( 2 बार की पार्षद) 
  • प्रीति सीटम – गोरेगांव  ( 2 बार की पार्षद) 
  • योगिता कोली – मालाड  ( 2 बार की पार्षद) 
  • रितू तावडे – घाटकोपर  ( 2 बार की पार्षद) 

आपको बता दें कि घाटकोपर  की पार्षद रितू तावडे ने 2012 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा को जॉइन किया था। ऐसे में उनके नाम पर अंदरुनी विरोध हो सकता है।





Source link

Copyright 2026. All rights reserved