Last updated: January 19th, 2026 at 11:02 am

उज्जैन,17 जनवरी। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत और ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में घट्टिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीण में करोड़ों रूपये की लागत के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ।
मंत्री श्री पटेल द्वारा 5.25 लाख रूपये की लागत से नवीन जनपद पंचायत घट्टिया का भूमि पूजन , 20.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक शेड निर्माण ग्राम मीण भूमि पूजन, 10.00 लाख रूपये की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट शमशान मार्ग ग्राम मीण भूमि पूजन, 32.00 लाख रूपये की लागत से नवीन पंचायत भवन जयरामपुरा भूमि पूजन, 32.00 लाख रूपये की लागत से नवीन पंचायत भवन गोयला बुजुर्ग भूमि पूजन, 25.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण पिपल्याहामा भूमि पूजन, 15.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण बिरमखेडी भूमि पूजन, 25.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण गुराडिया गुर्जर भूमि पूजन, 25.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण तुमडावदा भूमि पूजन और 15.00 लाख रूपये की लागत से रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण रूदाहेडा भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक सतीश मालवीय, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर एवं अन्य गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Copyright 2026. All rights reserved