महाराष्ट्र के 29 नगर निकाय चुनाव में BJP-Shiv Sena समेत कौन कहां जीता कितनी सीटें? यहां देखें पार्टीवाइज पूरी लिस्ट

मुंबई: महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं और इसमें बीजेपी का बिगुल बजा है। शहरी इलाकों
maharashtra-municipal-poll-result-1768629407.jpg

मुंबई: महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं और इसमें बीजेपी का बिगुल बजा है। शहरी इलाकों में सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी ने जीती हैं। दूसरे नंबर पर शिवसेना शिंदे गुट रहा और तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस ने हासिल की हैं। ज्यादातर बड़े शहरों में बीजेपी ने अपना कमल खिलाया। मुंबई में मुकाबला टक्कर का था, लेकिन 89 सीटों जीतकर BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी। वहीं, ठाणे और कल्याण-डोंबिवली में शिवसेना शिंदे गुट का जादू चला। ठाणे में शिंदे गुट ने 75 सीटें और कल्याण में 53 सीटें हासिल की। देखें महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव का पूरा रिजल्ट।

पुणे-सोलापुर में लहरी BJP की विजय पताका

इसके अलावा, पुणे और पश्चिम महाराष्ट्र में BJP की आंधी चली। पुणे में BJP ने 119 सीटें, पिंपरी-चिंचवड़ में 84 और सोलापुर में 87 सीटें जीतीं। हालांकि, कांग्रेस कोल्हापुर में अपनी साख बचाने में कामयाब रही। यहां उसने 34 सीटें पाईं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि, सांगली में BJP ही 39 सीटों के साथ आगे रही।

कांग्रेस कहां बनी सबसे बड़ी पार्टी?

वहीं, नागपुर में BJP ने 102 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की। अमरावती और अकोला में भी BJP सबसे ज्यादा सीटें जीती। हालांकि, चंद्रपुर में बाजी पलट गई और कांग्रेस ने 27 सीटें हासिल कर लीं। नासिक, धुले और जलगांव में भी तीनों जगह BJP की विजय पताका लहराई। नासिक में 72 सीटें बीजेपी ने जीत लीं। हालांकि, मालेगांव में दिलचस्प मामला था, यहां लोकल पार्टी और AIMIM का बोलबाला रहा। वहीं, छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ में भी BJP ही आगे रही। लेकिन अपने पुराने किले लातूर में कांग्रेस ने 43 सीटें जीत लीं।

ठाकरे की पार्टी रही सबसे आगे?

परभणी से उद्धव ठाकरे गुट के लिए अच्छी खबर आई, जहां यूबीटी 25 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं, अहिल्यानगर में NCP ने बाजी मारी और 27 सीटें जीत लीं। इस चुनाव में वसई-विरार की कहानी सबसे अलग थी। यहां न BJP चली, न शिवसेना और ना ही कांग्रेस। यहां बहुजन विकास अघाड़ी ने 70 सीटें जीतकर अपना जलवा कायम रखा।

क्रम संख्या नगर निगम वार्डों की संख्या कुल सीटें BJP CPI (M) BSP INC AAP NCP SS MNS SS-UBT NCP-SP अन्य राज्य दल गैर-मान्यता प्राप्त दल निर्दलीय
1 बृहन्मुंबई 227 227 89 0 0 24 0 3 29 6 65 1 10 0 0
2 ठाणे 33 131 28 0 0 0 0 9 75 0 1 12 5 0 1
3 कल्याण-डोंबिवली 31 122 50 0 0 2 0 0 53 5 11 1 0 0 0
4 नवी मुंबई 28 111 65 0 0 0 0 0 42 1 2 0 0 0 1
5 उल्हासनगर 20 78 37 0 0 1 0 0 36 0 0 0 0 3 1
6 भिवंडी-निजामपुर 23 90 22 0 0 30 0 0 12 0 0 12 6 7 1
7 मीरा-भायंदर 24 95 78 0 0 13 0 0 3 0 0 0 0 0 1
8 वसई-विरार 29 115 43 0 0 1 0 0 1 0 0 0 0 70 0
9 पनवेल 20 78 55 0 0 4 0 2 2 0 5 0 0 9 1
10 नासिक 31 122 72 0 0 3 0 4 26 1 15 0 0 0 1
11 मालेगांव 21 84 2 0 0 3 0 0 18 0 0 0 26 35 0
12 धुले 19 74 50 0 0 0 0 8 5 0 0 0 10 0 10
13 जलगांव 19 75 46 0 0 0 0 1 22 0 5 0 0 0 1
14 अहिल्यानगर 17 68 25 0 1 2 0 27 10 0 1 0 2 0 0
15 पुणे 41 165 119 0 0 15 0 27 0 0 1 3 0 0 0
16 पिंपरी-चिंचवड़ 32 128 84 0 0 0 0 37 6 0 0 0 0 0 1
17 सोलापुर 26 102 87 0 0 2 0 1 4 0 0 0 8 0 0
18 कोल्हापुर 20 81 26 0 0 34 0 4 15 0 1 0 0 1 0
19 सांगली–मिरज–कुपवाड़ 20 78 39 0 0 18 0 16 2 0 0 3 0 0 0
20 छत्रपति संभाजीनगर 29 115 57 0 0 1 0 0 13 0 6 1 33 4 0
21 नांदेड़-वाघाला 20 81 45 0 0 10 0 2 4 0 0 0 14 5 1
22 लातूर 18 70 22 0 0 43 0 1 0 0 0 0 0 4 0
23 परभणी 16 65 12 0 0 12 0 11 0 0 25 0 0 1 4
24 अमरावती 22 87 25 0 3 15 0 11 3 0 2 0 12 16 0
25 अकोला 20 80 38 0 0 21 0 1 1 0 6 3 0 9 1
26 नागपुर 38 151 102 0 1 34 0 1 1 0 2 0 0 10 0
27 चंद्रपुर 17 66 23 0 1 27 0 0 1 0 6 0 1 5 2
28 इचलकरंजी 16 65 43 0 0 0 0 1 3 0 1 0 0 17 0
29 जालना 16 65 41 0 0 9 0 0 12 0 0 2 0 0 1
कुल 893 2869 1425 0 6 324 0 167 399 13 155 36 129 196 19

Source link

Copyright 2026. All rights reserved